आगरा की उपासना ठाकुर का इंडिया हाकी कैंप के लिए हुआ चयन
Agra – Upasana Thakur of Agra selected for India Hockey Camp.
Agra : इंडिया हाकी कैंप के लिए आगरा की उपासना ठाकुर का चयन हुआ है. उपासना ठाकुर शहर की पहली महिला खिलाड़ी जिनका चयन इंडिया हाकी कैंप के लिए हुआ है.
उपासना ठाकुर ने आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से हाकी खेलने की शुरुआत की थी. और अभी उपासना ठाकुर ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं.
उपासना ठाकुर इंडिया हाकी कैंप में चुनी गईं आगरा की पहली महिला खिलाड़ी हैं, उनके इंडिया हाकी कैंप में चुने जाने पर राजीव सोई, डा. निशांत, शैलेष सिंह आदि ने उपासना ठाकुर को शुभकामनाएं दी.



