आगरा से प्रयागराज जल्द चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 447 KM का सफर 4.30 घंटे में

 आगरा से प्रयागराज जल्द चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 447 KM का सफर 4.30 घंटे में

Vande Bharat Express Train from Agra to Prayagraj

Vande Bharat Express will soon run from Agra to Prayagraj, 447 KM journey in 4.30 hours.

Agra – आगरा से प्रयागराज के लिए उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल से वंदे भारत एक्सप्रेस चलने जा रही है.

उम्मीद जताई जा रही है कि वंदे भारत ट्रेन दीपावली से ठीक पहले चलने लगेगी. आगरा रेल मंडल की पहली वंदे भारत ट्रेन भोपाल से दिल्ली के मध्य चली थी.

अब दूसरी वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) आगरा से प्रयागराज के लिए चलने लगेगी. 447 KM की दूरी को तय करने में सामान्य ट्रेन 7 – 8 घंटे तक का समय लेती हैं. जबकि वंदे भारत ट्रेन इस दूरी को 4.30 घंटे में तय करेगी.

आगरा से प्रयागराज तक वंदे भारत के संचालन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है.