चुनाव में फर्जी वोटिंग पर लगेगी लगाम, आगरा में वोटर कार्ड होंगे आधार से लिंक
Fake voting will be curbed in elections, voter cards will be linked with Aadhaar in Agra.
Agra – चुनाव में फर्जी वोटिंग रोकने वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा. अब कोई और नहीं डाल सकेगा आपका वोट.
चुनाव के दौरान बूथ पर कुछ मतदाताओं को पता चलता है कि उनका वोट कोई और डाल गया है लेकिन अब भविष्य में ऐसा नहीं हो सकेगा. अब जिसका वोट है, वही वोट डाल सकेगा.
इसके लिए 1 अगस्त से अभियान शुरू हो रहा है जिसमें वोटर कार्ड को आधार नंबर से लिंक किया जायेगा. वोटर आईडी कार्ड से आधार कार्ड से जुड़ते ही फर्जी वोटर पर लगाम लगाया जा सकेगा. आधार कार्ड से जुड़ते ही वैसे वोटर सामने आएंगे जिनके पास एक से ज्यादा वोटर कार्ड है.
कुल वोटर:
फतेहपुर सीकरी (3,56,390), खेरागढ़ (3,27,539), बाह (3,32,938), फतेहाबाद (3,22,088), एत्मादपुर (4,45,232), आगरा ग्रामीण (4,27,948),आगरा दक्षिण ( 3,69,183),आगरा छावनी (4,70,268),आगरा उत्तर (4,37,902).



