G-20 डेलीगेशन का आगरा में जोरदार स्वागत, शाही स्वागत से गदगद नजर आया प्रतिनिधिमंडल

 G-20 डेलीगेशन का आगरा में जोरदार स्वागत, शाही स्वागत से गदगद नजर आया प्रतिनिधिमंडल

Agra – Warm welcome to the G-20 delegation in Agra. The delegation looked giddy with the royal welcome.

Agra – G-20 डेलीगेशन का आगरा में भारतीय परंपरा के अनुसार शाही स्वागत किया गया. प्रतिनिधिमंडल का तिलक लगाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया.

आगरा में G-20 देशों की पहली बैठक आज है. बैठक में महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर भी चिंतन और मंथन करेंगे. G-20 डेलिगेशन में लगभग 125 मेहमान शामिल हैं .

फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज कन्वेंशन में अर्थव्यवस्था, नेतृत्व और कार्यक्षेत्र में महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी के लिए जी-20 एमपावर समूह की बैठक होगी.

इन मुद्दों पर आज होगी चर्चा

  • डिजिटल स्किल और फ्यूचर स्किल को बढ़ावा देना
  • महिलाओं को सभी क्षेत्रों में नेतृत्व करने लायक बनाना
  • महिला उद्यमिता और कार्यक्षेत्र में ज्यादा महिलाएं शामिल हों
  • महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की वजह से बदलाव को प्राथमिकता