बीजेपी अटल जी को भूली, हम करेंगे बटेश्वर व बाह का विकास – अखिलेश यादव

 बीजेपी अटल जी को भूली, हम करेंगे बटेश्वर व बाह का विकास – अखिलेश यादव

Bah, Agra – BJP forgot Atal ji, we will develop Bateshwar and Bah – Akhilesh Yadav

Bah, Agra – बाह तहसील में सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा हम बाह का विकास करेंगे जरुरत पड़ी तो बाह को जिला भी बनाएंगे.

अखिलेश यादव ने कहा सरकार बनने पर मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा. आज किसान की फसलों को आवारा पशु नष्ट कर रहे हैं , सपा सरकार आएगी तो इसके लिए काम किया जाएगा.

अखिलेश यादव ने कहा बाह में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की जरूरत है, उन्होंने बाह में पार्टी प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा को जिताने की अपील की.