बाह क्षेत्र में उद्योग स्थापित कर युवाओं को बेरोजगारी से निजात दिलाएंगे – भाजपा पूर्व ब्लाक प्रमुख

 बाह क्षेत्र में उद्योग स्थापित कर युवाओं को बेरोजगारी से निजात दिलाएंगे – भाजपा पूर्व ब्लाक प्रमुख

Bah, Agra: By setting up industries in Bah, the youth will get rid of unemployment – BJP Ex-Block Chief.

Bah – बाह के पिनाहट ब्लाक में भाजपा पूर्व ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान ने लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा बाह क्षेत्र में उद्योग स्थापित कर युवाओं को बेरोजगारी से निजात दिलाएंगे.

पूर्व ब्लाक प्रमुख का कहना है कि बाह क्षेत्र के लोगो को रोज़गार की तलाश में दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है. उनके लिए हम बाह क्षेत्र में उद्योग स्थापित करवाएंगे.

पिनाहट ब्लाक के गांवों में सम्पर्क के दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख ने लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते समय ये बात कही.