विश्व कैंसर दिवस – कैंसर की बड़ी वजह तंबाकू, आगरा में 45% से ज्यादा पुरुष खा रहे तंबाकू

World Cancer Day 2023 – Tobacco is the biggest cause of cancer, more than 45% men are consuming tobacco in Agra.

Agra News – Agra CMO ने बताया कि राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वे के अनुसार आगरा में 46.1% पुरुष तंबाकू उत्पाद का उपयोग करते हैं. वही 15 साल से अधिक उम्र की 8.9% महिलाएं तंबाकू उत्पादों का सेवन करती हैं.

आगरा के CMO अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि तंबाकू कैंसर की सबसे बड़ी वजह है. SN मेडिकल कॉलेज कैंसर रोग विभाग की डॉ. सुरभि गुप्ता ने बताया कि फेफड़े, मुंह व गले का 90 फीसदी कैंसर तंबाकू के सेवन की वजह से होता है.

डॉ. सुरभि गुप्ता बताया कि तंबाकू का सेवन कैंसर कारक है, तंबाकू सेवन से बचना चाहिए. युवकों में धूम्रपान और युवतियों में तंबाकू चबाकर खाने की वजह से मुंह व गले का कैंसर अधिक हो रहा है.

ध्यान रखें: जीवनशैली को व्यवस्थित रखें, तेल व चिकनाई से बचें, फाइबर वाला खाना खाएं, 30 मिनट प्रतिदिन व्यायाम करें, 40 वर्ष की उम्र के बाद स्क्रीनिंग कराते रहना चाहिए, युवतियां सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन 14 से 26 वर्ष की उम्र में जरूर लगवाएं.