पिनाहट में युवक लापता, चंबल बीहड़ व नदी में हुई तलाश, अरनौटा निवासी है युवक

 पिनाहट में युवक लापता, चंबल बीहड़ व नदी में हुई तलाश, अरनौटा निवासी है युवक

Pinahat (Agra): Youth missing in Pinahat, search in Chambal rugged and river, youth is resident of Arnauta.

पिनाहट क्षेत्र के अरनौटा गांव निवासी होराम वर्मा कल से लापता है गायब युवक की बाइक चंबल नदी पंप हाउस के पास खड़ी मिली.

क्षेत्र में युवक के संदिग्ध हालत में गायब होने से पिनाहट क्षेत्र में खलबली मच गई.

परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाना पिनाहट में गुमशुदगी दर्ज करा दी है. बताया जा रहा है की अरनौटा गांव निवासी होराम वर्मा का पिनाहट के बाजार में क्लीनिक है.

होराम वर्मा बाइक से क्लीनिक गए थे उसके बाद रात तक घर नहीं पहुंचे तब परिवार के लोगो ने दोस्तों, रिश्तेदारों से पूछा लेकिन कोई भी जानकारी नहीं मिली.

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज खोजबीन शुरू कर दी है. चंबल नदी और बीहड़ में भी छानबीन की है लेकिन होराम का कोई पता नहीं चला.