चीन से आगरा लौटा 40 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव, आगरा में 30 दिन बाद मिला केस

 चीन से आगरा लौटा 40 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव, आगरा में 30 दिन बाद मिला केस

Corona positive 40-year-old youth returned from China to Agra, case found after 30 days in Agra.

Agra – चीन से आगरा लौटे 40 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला बताया जा रहा है की कोरोना पॉजिटिव युवक मल्टीनेशनल कंपनी मैं काम करता है. 22 दिसंबर को युवक चीन से दिल्ली और वहां से आगरा आ गए.

23 दिसंबर को कोरोना की जांच कराई, उसमें कोरोना की पुष्टि हुई उसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कांट्रैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी. कांट्रैक्ट ट्रेसिंग में 30 से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए अब रिपोर्ट आना बाकी है.

आगरा में 30 दिन बाद कोरोना केस मिला हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के घर पहुंच गई है और युवक से मिले लोगों को भी ट्रैस किया जा रहा है.

CMO डॉ. अरुण श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों ने ताजमहल, आगरा किला , आगरा कैंट, फोर्ट व राजामंडी रेलवे स्टेशन और अंतरराज्यीय बस अड्डे पर कोरोना जांच की व्यवस्थाएं देखीं.