प्रधानमंत्री मोदी ने जारी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की
New Delhi: PM Modi reviews the ongoing vaccination campaign.
New Delhi – प्रधानमंत्री मोदी ने जारी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की, दिए ये निर्देश
नई दिल्ली – कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान की रफ्तार पर संतोष जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी गति को बनाए रखने पर जोर दिया।
देश में जारी कोरोना टीकाकरण अभियान को और व्यापक बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने इसमें एनजीओ और अन्य संगठनों को शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया।
समीक्षा के बाद सरकार ने एक बयान में कहा कि पिछले छह दिनों में टीके की 3.77 करोड़ डोज दी गईं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसी भी सूरत में जांच की गति कम ना होने पाए। संक्रमण का पता लगाने और उसे रोकने के लिए जांच को सबसे महत्वपूर्ण बताया।



